फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bank ATM on the closure crowd

बैंक बंद होने से एटीएम पर भीड़

Tue, 06 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 06 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bank ATM on the closure crowd
एसबीआई के एटीएम पर लगी लोगों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
बैंकों का अवकाश होने के कारण मंगलवार को एटीएम पर पैसा निकालने वालों की मारा मारी मची रही। हालांकि पैसा न होने के कारण ज्यादातर एटीएम बंद रहे। वहीं, जिले में दो एटीएम ही चालू रहे। दोपहर बाद इन एटीएम सेंटरों का भी पैसा खत्म हो जाने से लोगों को बिना पैसा निकाले ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन



नोटबंदी के बाद जिले में पैसा निकालने के लिए ग्राहकों को काम काज छोड़कर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। जिससे लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। उधर, मंगलवार को अचानक बैंकों की छुट्टी हो जाने से पैसा निकालने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्र के लोग एटीएम में पैसा
विज्ञापन


निकालने के लिए लाइन पर लग गए। लेकिन, पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का पैसा दोपहर बाद खत्म हो गया। जिससे लाइन पर लगे लोग घंटों इंतजार के बाद बिना पैसा निकाले वापस लौट गए। जबकि एक्सिस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक व यूनियन बैंक के एटीएम में सारा दिन शटर गिरे रहे। सिर्फ एसबीआई में शाम तक लोगों के पैसे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed