{"_id":"69ea7c1fa9cc8b80680ded38","slug":"balance-in-smart-meter-yet-power-supply-cut-off-from-discom-mahoba-news-c-225-1-mah1012-124587-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्मार्ट मीटर में बैलेंस फिर भी डिस्कॉम से बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्मार्ट मीटर में बैलेंस फिर भी डिस्कॉम से बिजली बंद
विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 07 परिचय-उपेंद्र तिवारी। संवाद
महोबा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद सामने आ रही तकनीकी कमियों का जंजाल इतना बड़ा है कि उपभोक्ता उसमें उलझ गए हैं। कभी बकायेदारी का मैसेज तो कभी बैलेंस होने के बाद भी बिजली कटने से उपभोक्ता गुस्से में है। रोजाना नई-नई दिक्कतों से जूझ रहे उपभोक्ता पॉवर हाउस पहुंचकर शिकायत कर रहे हैं और आपूर्ति शुरू करा रहे हैं। उपभोक्ता पुराने मीटर लगाए जाने की मांग भी कर रहे हैं।
कीरत सागर पॉवर हाउस आने वाले उपभोक्ताओं को सबसे अधिक समस्या बिल जमा होने के बाद भी बिजली कटने से हो रही है। बैलेंस मौजूद होने के बाद भी डिस्कॉम से आपूर्ति बंद होने और उसे शुरू कराने के लिए पॉवर हाउस के चक्कर लगाने से उपभोक्ता परेशान हैं। पॉवर हाउस से उनकी बिजली फिर से शुरू करा दी जा रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर में कई कमियां हैं जिसके चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। शहर के बड़ीहाट निवासी उपेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके घर स्मार्ट मीटर लगा है। वह हर महीने अपना बिल जमा कर रहे हैं और उनके स्मार्ट मीटर में बैलेंस भी मौजूद है। बुधवार को अचानक उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनका पोस्टपेड मीटर का 2,739 रुपये और प्रीपेड का 2,965 रुपये बकाया है जबकि एक साल से अभी तक यह बकाया नहीं बताया गया था। अचानक से बकाया का मैसेज देख वह परेशान है। बृहस्पतिवार को पॉवर हाउस पहुंचे तो बताया गया कि एसडीओ से शिकायत कर इसका समाधान करा लें। वह एसडीओ का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह से सुभाष नगर के शिवशरण साहू ने बताया कि वह इसी महीने अपने स्मार्ट मीटर में दो बार बैलेंस जमा कर चुका है। बावजूद इसके उसकी बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार की सुबह बंद हो गई। उसने चेक किया तो बैलेंस था। कोई रास्ता न देख पॉवर हाउस पहुंचा और बताया कि उसका पैसा जमा है तो बिजली कैसे बंद हो गई है।
विभाग ने अकाउंट नंबर लेकर तकनीकी कमी को ठीक किया तो बिजली आ गई। बताया कि रोजाना नई-नई तकनीकी दिक्कतों से उपभोक्ता उलझे हुए हैं और अपनी गाढ़ी कमाई विभाग को सौंप रहे हैं। पुराने मीटर की व्यवस्था ठीक थी। एक्सईएन अजय कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर में कई तरह की तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं जिसे धीरे-धीरे ठीक किया जा रहा है। उपभोक्ता अपनी समस्या को बताकर उनका समाधान कराएं।