{"_id":"87a809b387f5538dbe45a4618a2ce138","slug":"bajrang-dal-full-shout-angry-lawsuit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुकदमे से नाराज बजरंग दल ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमे से नाराज बजरंग दल ने भरी हुंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, महाोबा
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कुलपहाड़ घटना में निर्दोष भाजपाइयोें पर फर्जी मुकदमा लगाए जाने के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के लिए शुद्धि, बुद्धि हवन पूजन किया। सत्ता के इशारे पर हुई कार्रवाई को दमनकारी नीति बताते हुए मुकदमे वापस न लिए जाने पर संकल्प लेकर आंदोलन को उग्र रूप देने का ऐलान किया गया।
जिले के कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस द्वारा भाजपाइयों के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में शहर के नरसिंह कुटी मंदिर में शुद्धि, बुद्धि हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बजरंग दल के विभाग सह संयोजक अवधेश शर्मा, जिला संयोजक सत्येंद्र प्रताप जिला अखाड़ा संयोजक महेंद्र बजरंगी आदि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुलिस द्वारा बेगुनाहों पर दर्ज किए मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग दोहराते हुए सत्ता के इशारे पर की जा रही कार्रवाई पर उनको सद्बुद्धि देने के लिए हवन पूजन कर आहूति दी। नगर गौ रक्षा प्रमुख संतोष कुमार, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार ने कार्रवाई को दमनकारी नीति बताते हुए कहा कि अगर मुकदमे वापस न लिए गए तो विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद विद्यासागर, श्रीनारायण, प्रशांत गुप्ता हिमांशु श्रीवास्तव, कांशीराम सहित मौजूद कार्यकर्ताओं को हवन कार्यक्रम के दौरान सघर्ष के लिए संकल्प दिलाया गया। हमीरपुर जिले के बिवांर में सत्ता की हनक और प्रशासन की लचर भूमिका के चलते हुई छात्र और छात्रा की मौत की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए घटना को अत्याचार की पराकाष्ठा बताया। इस मौके पर नितिन, मोंटी, प्रकाश कबीर, राजेश कुमार, बाबूलाल, धीरेंद्र कुमार सहित तमाम कार्यकर्ताऔर पदाधिकारी मौजूद रहे।