{"_id":"659d92cef934e9f2ae0c848a","slug":"bahadurpur-majhigawan-became-the-first-iso-certified-gram-panchayat-mahoba-news-c-214-1-knj1003-8002-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पहली आईएसओ सर्टिफाइड ग्राम पंचायत बनी बहादुरपुर मझिगवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पहली आईएसओ सर्टिफाइड ग्राम पंचायत बनी बहादुरपुर मझिगवां
Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी के सौरिख ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर मझिगवां को आईएसओ सर्टिफाइड किया गया है। अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने सितंबर 2023 में सभी डीएम को पत्र भेजकर ग्राम पंचायतों को आईएसओ सर्टिफाइड करने को कहा था।
पंचायती राज विभाग के डीपीएम शलभ त्रिपाठी ने बताया कि क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के तहत मॉडल ग्राम पंचायतों को आईएसओ से सर्टिफाइड किया जा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में बेहतर सुविधाएं मिल रहीं हैं और अच्छी तरह से विकास कार्य हो रहे हैं, उनको ही इसमें शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य, पशु इलाज, पानी, स्वच्छता की सेवाएं, लघु सिंचाई, समाज कल्याण, कृषि, महिला, बच्चे व ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन आदि कार्यों को सराहा गया और ग्राम पंचायत बहादुरपुर मझिगवां को आईएसओ सर्टिफाइड किया गया है।
नागरिकों को दी जा रही गुणवत्तापरक सेवाएं
ई-गवर्नेंस के तहत ग्राम पंचायतों की ओर से नागरिकों को कई सेवाओं की इलेक्ट्राॅनिक डिलीवरी का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। पहले से ही गुणवत्तापरक सेवाएं नागरिकों को दी जा रहीं हैं। आईएसओ सर्टिफिकेशन से इन सेवाओं का मानकीकरण करने में पंचायतों को आदर्श पहचान मिलने में मदद होगी।