फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Backward, Dalit and minority recognized the power of vote: Babu Singh Kushwaha

पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक पहचाने अपने वोट की ताकत- बाबू सिंह कुशवाहा

Mon, 29 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Backward, Dalit and minority recognized the power of vote: Babu Singh Kushwaha
जनसभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा, सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल में विकास नहीं कर पाई। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन कर जनता को घरों में बंद करके कानून बना दिए। उन्होंने पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों को अपने वोट की ताकत पहचानने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बा कबरई के बद्री सिंह बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बसपा अपने मूल उद्देश्य समता मूलक समाज की स्थापना से भटक गई है। यही वजह है कि आज उन्हें पार्टी बनाने की आवश्यकता हुई। उन्होंने सपा पर निशाना साधा। कहा कि घाटमपुर में एक दलित के साथ सपा के लोगों ने अत्याचार किया है। अब धमकी दे रहे हैं कि तीन महीने बाद हमारी सरकार आएगी तो देख लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि लॉकडाउन के समय डेढ़ साल स्कूल बंद रखे गए। इस दौरान शिक्षा व लेबर एक्ट कानून बनाए। लेबर एक्ट में मजदूर की ड्यूटी 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दी गई। कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बुंदेलखंड का ही निवासी होना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री विजय नारायण वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र निषाद, एमपी महासचिव पप्पू कोरी, प्रदेश महासचिव रवींद्र ओमरे, विजय बहादुर, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल कुशवाहा, सबा खान, रानी सिंह, मानवती कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मेहता, प्रेमवती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कॉलेज मैदान में जुटी लोगों की भीड़।

कॉलेज मैदान में जुटी लोगों की भीड़।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed