फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BA student committed suicide by hanging

Mahoba News: बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 27 Jul 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 27 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
BA student committed suicide by hanging
महोबा। थाना खन्ना के बरभौली गांव में बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बरभौली निवासी अशोक कुमार द्विवेदी की बेटी छाया (19) कस्बे के बब्बू सिंह महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। शनिवार की दोपहर घरेलू काम करने के बाद वह कमरे में चली गई। जहां छात्रा ने गैस सिलिंडर नीचे रखकर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बना लिया। काफी देर बाद जब बेटी नजर नहीं तो मां ने आवाज लगाई लेकिन कोई आहट नहीं हुई।

इस पर उन्होंन कमरे में जाकर देखा तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और छात्रा को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed