फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BA student commits suicide by hanging herself

Mahoba News: बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 06 Feb 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
BA student commits suicide by hanging herself
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के बजरंग कॉलोनी में एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के कमरे में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के बजरंग कॉलोनी निवासी वंशी प्रजापति की पुत्री ऊषा (18) मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार सुबह पिता व भाई दिनेश अपने-अपने ट्रक लेकर काम से निकल गए जबकि मां भाना बकरियों के लिए चारा लेने गई थी। वहीं, भाभी छत पर कपड़े धोने चली गईं। इस दौरान किसी समय ऊषा ने कमरे में जाकर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

इसके बाद जब कपड़े धोकर भाभी नीचे आई तो दरवाजा बंद होने और कोई आहट न मिलने पर शोर मचाया। मौके पर एकत्र हुए पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैयालाल यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed