फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   B. Ed entrance exam in mahoba

महोबाः 492 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Aug 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
B. Ed entrance exam in mahoba
वीरभूमि महाविद्यालय केंद्र के बाद परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करती कोविड हेल्प डेस्क क? - फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना काल के दौरान रविवार को जिले के दो केंद्रों में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों में पंजीकृत कुल दो हजार अभ्यर्थियों में से 1508 ने परीक्षा और 492 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय व मकुंदलाल तिवारी इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया था। पहली पाली में सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू हुई। प्रत्येक परीक्षार्थी की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सैनिटाइज करते हुए उन्हें कमरे में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में दोनों केंद्रों में पंजीकृत एक हजार परीक्षार्थियों में से 246 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पाली में भी पंजीकृत एक हजार परीक्षार्थियों में से 246 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अतिरिक्त नोडल अधिकारी व कालेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू, डीआईओएस एसपी सिंह, बीएसए महेश प्रताप सिंह आदि अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया और कक्ष निरीक्षकों को शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी जटाशंकर राव ने परीक्षा के दौरान केंद्रों पर जाकर वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त नोडल अधिकारी ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई गई है। कहीं पर भी कोई नकलची नही पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed