फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Aware the People by the Nukkad Dramma

नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

Fri, 13 Mar 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Aware the People by the Nukkad Dramma
पनवाड़ी (महोबा)। बीआरसी केंद्र पनवाड़ी में चल रहे 25 दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर अध्यापकों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए शिक्षा का महत्व बताया। कुछ टीचरों ने गीत संगीत की प्रस्तुति दी। खंड शिक्षा अधिकारी हेतराम वर्मा ने अध्यापकों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

25 दिन तक चले निष्ठा प्रशिक्षण में पांच चक्रों में 736 अध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया, जहां पर उन्हें बच्चों के अनुरूप शिक्षा देने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण दौरान खेल-खेल में भी पढ़ाने के तरीकों को बताया गया। चित्र दिखाकर और पेड़-पौधों के जरिए पढ़ाई के तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षण में शिक्षा को बच्ची की रुचि के अनुसार पढ़ाने पर अधिक महत्व दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार टीएलएम के लिए पैसा देती है इसलिए टीएलएम को सामने रखकर बच्चों को पढ़ाए। प्रोजेक्टर के माध्यम से भी बच्चों को शिक्षा दे। इससे उनमें शिक्षा के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति अध्यापक समर्पण भावना से जुटें तभी पढ़ाई में और गुणवत्ता आएगी। इस मौके पर प्रियंका यादव, विजयलक्ष्मी, सविता, रजनी, रागिनी ने नाटक के जरिए शिक्षा की अलख जगाई। समापन के अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीमित्र त्रिपाठी, मंत्री विनोद कुमार, अनिल नायक, शरीफ उल्ला, नीरज आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed