{"_id":"65a12b60cbdfd56c750b9a8b","slug":"auto-overturns-after-colliding-with-nilgai-on-the-highway-eight-including-doctor-injured-mahoba-news-c-12-1-knp1080-542890-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईवे पर नीलगाय से टकराकर ऑटो पलटा, डॉक्टर समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईवे पर नीलगाय से टकराकर ऑटो पलटा, डॉक्टर समेत आठ घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पचपहरा गांव के पास सड़क पर एकाएक आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ऑटो टकराकर पलट गया। इस दौरान पीछे से आ रही बाइक भी ऑटो से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार डॉक्टर समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मुख्यालय से एक ऑटो सवारियां भरकर कस्बा कुलपहाड़ जा रहा था। तभी हाईवे पर पचपहरा के पास नीलगाय से ऑटो टकरा गया और असंतुलित होकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में भटीपुरा निवासी बाबूलाल (62), उसका पुत्र अरविंद (35), आल्हा चौक निवासी बेटू अनुरागी (60), मलकपुरा निवासी श्यामलाल (50), रैपुरा निवासी महिपाल (55) व गुरसरायं निवासी ग्यासीलाल (42) घायल हो गए। हादसे में अतरपठा निवासी डॉ. कंधीलाल (48) और पुत्र जीतेंद्र (26) भी बाइक ऑटो के भिड़ने से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, तहसील चरखारी के गोरखा गांव में तैनात लेखपाल राजेंद्र सिंह (35) निवासी सतियनपुरा बाइक से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। इससे राजस्वकर्मी घायल हो गया। इसी तरह बड़ोखरखुर्द निवासी रविंद्र और सूपा निवासी बरदानी अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राजेंद्र की हालत गंभीर होने झांसी रेफर किया गया। हेमलेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।