फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Auto drivers clashed to fill passengers, jammed for half an hour

Mahoba News: सवारियां भरने के लिए ऑटो चालक भिड़े, आधा घंटे लगा जाम

Wed, 07 Jun 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers clashed to fill passengers, jammed for half an hour
महोबा। शहर में कई स्थानों पर संचालित अवैध ऑटो स्टैंड जाम का कारण बन रहे हैं। बुधवार सुबह शहर के सराफा बाजार में सवारियां भरने को लेकर दो ऑटो चालक बीच सड़क पर ही मारपीट करने लगे। जिससे करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों पर ऑटो चालक बेखौफ होकर फर्राटा भर रहे हैं। ऑटो चालक सड़क किनारे सवारी खड़ी देख बीच रास्ते पर ही वाहन रोक देते हैं। जिससे दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। बुधवार सुबह करीब सात बजे एक ऑटो सवारियां भरकर ऊदल चौक की ओर जा रहा था। सड़क किनारे दो लोगों के खड़े होने पर वह ऑटो रोककर उन्हें बुलाने लगा। इस दौरान दूसरा ऑटो चालक पहुंच गया और सवारियां बैठाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट होता देख लोगों का मजमा लग गया। वाहन रुकने से मुख्य बाजार में जाम लगा गया। करीब आधा घंटे तक विवाद होने के बाद लोगों ने बीच-बचाव कराकर दोनों को अलग कराया, तब जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed