फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Audio of conversation between district panchayat president and accused divisional vice president goes viral

Mahoba News: जिला पंचायत अध्यक्ष व आरोपी मंडल उपाध्यक्ष की बातचीत का ऑडियो वायरल

Wed, 02 Jul 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 02 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Audio of conversation between district panchayat president and accused divisional vice president goes viral
महोबा। जिला पंचायत कार्यालय में तहबाजारी की टेंडर प्रक्रिया के दौरान हुए विवाद में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। जिला पंचायत अध्यक्ष और आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की बातचीत के दो ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में 28 जून की शाम टेंडर प्रक्रिया के दौरान विवाद हो गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकित शुक्ला व महेश तिवारी पर टेंडर पेटी में पानी डालने की कोशिश करने, कर्मचारी से धक्कामुक्की और उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि, आरोपी महेश व अंकित ने आरोपोंं को निराधार बताया था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो में जिला पंचायत अध्यक्ष व आरोपी मंडल उपाध्यक्ष के बीच वार्ता हो रही है। जिसमें अध्यक्ष कह रहे हैं कि तुम तो घर के बच्चे हो, ऐसा नहीं कर सकते। जिस पर उपाध्यक्ष अंकित कहते हैं कि मैंने जातिसूचक शब्द नहीं बोले और न ही गालियां दीं। फिर भी आपने नाम लिखा दिया कि मैंने कर्मचारी को पकड़ा। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष कहते हैं कि जांच और बयान में यदि वह नहीं थे तो उनका नाम अलग हो जाएगा। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र ने बात कराई थी। कार्यकर्ता होने के नाते अंकित से बात की। कहा कि यदि वह मामले में नहीं है तो बयान और जांच में दर्ज मुकदमे से नाम हट जाएगा। दूसरा आरोपी महेश तिवारी पूर्व मेंं भी उनके साथ अभद्रता कर चुका है। जो दोषी होगा, कार्रवाई कराई जाएगी। वह पीछे हटने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed