फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Attention Viral fever becomes fatal, another woman dies

Mahoba News: सावधान! जानलेवा हुआ वायरल बुखार, एक और महिला की मौत

Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Attention Viral fever becomes fatal, another woman dies
महोबा/श्रीनगर। जिले में वायरल बुखार जानलेवा साबित हो रहा है। बृहस्पतिवार को बुखार से एक और महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल के अलावा निजी क्लीनिकों में वायरल बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीजों की भरमार है। एक माह के अंदर वायरल बुखार से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीज व तीमारदारों की भीड़ जुट रही है। ओपीडी में 962 मरीज उपचार कराने पहुंचे। थाना श्रीनगर के बिलखी निवासी संगीता (24) 10 दिन से बुखार से पीड़ित चल रही थी। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। सुबह उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन है। प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश कुमार भट्ट का कहना है कि वायरल बुखार होने पर मरीज लापरवाही कर रहे है। इससे उनका बुखार नहीं जा रहा है और हालत बिगड़ रही है।
विज्ञापन

डॉ. यतींद्र पुरवार बताते हैं कि यह बुखार आठ से 10 दिन में जाता है लेकिन मरीज तीन दिन तक ही दवाएं खाते हैं। दवाओं का पूरा डोज न लेने के कारण ही मरीजों को बुखार से राहत नहीं मिल रही और दोबारा बुखार आ रहा है। डॉक्टरों की उचित सलाह के आधार पर ही दवाओं का सेवन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज राजपूत ने बताया कि यह समय मौसम परिवर्तन का चल रहा है। सुबह के समय सर्दी शुरू हो गई है जबकि दोपहर को धूप रहती है। ऐसे में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे मौसम में बुखार से बचाव के लिए सावधानी बरतना बेहर जरूरी है। खानपान में भी संयम बरतें।
ऐसे करें बचाव
-तेज बुखार में पूरे शरीर पर सामान्य पानी की पट्टी रखें, शरीर को पोछें।
-डाॅक्टर को जरूर दिखाएं व दवाओं का नियमित सेवन करें।
-ठंडे खाद्य पदार्थ और ठंडे पेय से परहेज करें।
-बुखार-खांसी होने पर गुनगुने पानी का सेवन करें।
-मुंह पर मास्क लगाकर रखें।
-शुद्ध खाना व अधिक पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed