फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Asthma and chest pain patients increased

Mahoba News: अस्थमा और सीने में दर्द के मरीज बढ़े

Mon, 06 Jan 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 06 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Asthma and chest pain patients increased
कक्ष में मरीज काे देखते डॉ. नरेंद्र राजपूत। - फोटो : कक्ष में मरीज काे देखते डॉ. नरेंद्र राजपूत।
महोबा। जिले में पड़ रही भीषण ठंड से जहां जिला अस्पताल में डॉक्टर देर से आए, वहीं मरीजों की संख्या भी बेहद कम रही। सोमवार को ओपीडी में 341 मरीज ही पहुंचे। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अस्थमा और सीने में दर्द के रहे।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. गुलशेर की पुलिस भर्ती में ड्यूटी में लगे होने से उनका कक्ष बंद मिला। वहीं, डॉ. राजेश भट्ट अवकाश पर थे। इस दौरान में बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष, ईएनटी कक्ष आदि कक्षों में भी डॉक्टर देर से पहुंचे।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती का सार्वजनिक अवकाश होने जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 बजे ही बंद हो गई। ओपीडी में पहुंचे 341 मरीजों में से अधिकांश अस्थमा, सीने में दर्द, बुखार व पेटदर्द के पीड़ित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस से अधिक मरीजों की हालत गंभीर होने पर एसएनसीयू व आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि भीषण सर्दी में मरीजों की संख्या में कमी आई है। सर्दी से पीड़ित मरीज ही ज्यादातार आ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed