फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Assurance was given for 15 days, but the cremation ground was not built.

Mahoba News: 15 दिन का दिया था भरोसा, नहीं बना श्मशान घाट

Sat, 03 Oct 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Assurance was given for 15 days, but the cremation ground was not built.
फोटो 03 एमएएचपी 10 परिचय-समाधान दिवस में ग्रामीणों की शिकायतें सुनते डीएम प्रभास कुमार व एसपी श
महोबा। 15 दिन में श्मशान घाट के निर्माण का भरोसा अधिकारियों ने दिया था लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हुआ। इससे गांव में अंतिम संस्कार करने में दिक्कत हो रही है। यह कहना था शनिवार को सदर तहसील में समाधान दिवस में आए ब्लॉक कबरई छिकहरा गांव के ग्रामीणों का।
विज्ञापन

छिकहरा निवासी प्रताप, परमा, नंदराम, मुन्ना, चतुर, भोला, गुमना, हरीराम, योंगेंद्र, विनोद कुमार, ऊदल आदि ने शिकायती पत्र में कहा कि 13 अगस्त को गांव में तारा नाम की महिला का निधन हो गया था। श्मशान घाट न होने पर ग्रामीणों ने चिता सजाकर जाम लगाया था। तब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल ने श्मशान घाट के लिए जमीन चिह्नित कर भरोसा दिया था कि 15 दिन में श्मशान घाट का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

समाधान दिवस में 110 शिकायत आईं। इनमें सिर्फ नौ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। श्रीनगर निवासी नथुवा ने जमीन कब्जे, दिसरापुर रोड बजरंग नगर निवासी छोटेलाल, सोनू मिश्रा, सुनील आदि ने सीसी निर्माण, कैमाहा निवासी सावित्री और शहर के पठानपुना निवासी फरीदा ने पीएम आवास से संबंधित शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जमीन कब्जा व राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत ज्यादा रहीं। लेखपालों की हड़ताल से राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर एसपी शशांक सिंह, सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय आदि मौजूद रहे।

चरखारी में कमिश्नर और डीआईजी ने सुनीं समस्याएं
चरखारी। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में चित्रकूटधाम मंडल बांदा के कमिश्नर अजीत कुमार व डीआईजी एस राजेश ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कमिश्नर ने कहा कि वर्षा से हुई जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति का राजस्व टीम से तत्काल सर्वे कराकर तीन दिन के अंदर क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed