{"_id":"580672be4f1c1b716b703d1c","slug":"ashwini-race-babu-and-deepika-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में अश्विनी, बाबूलाल व दीपिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में अश्विनी, बाबूलाल व दीपिका ने मारी बाजी
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के डाक बंगला मैदान में मंगलवार से तीन दिवसीय जनपद स्तरीय युवा खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद बेहद जरूरी है। खेलकूद से बच्चों में प्रतिस्पर्द्धा की भावना जागृत होती है।
प्रतियोगिताओं में सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ में महोबा जोन के अश्विनी तिवारी प्रथम, महोबा के ही नरेंद्र कुमार को दूसरा व कुलपहाड़ जोन के वृंदावन को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ में चरखारी के बाबूलाल को पहला, महोबा के सुमित को दूसरा व कबरई के शिवचरन को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर बालिका दौड़ में महोबा की दीपिका सिंह पहले चरखारी की विमलेश दूसरे व कुलपहाड़ की प्रभा तीसरे स्थान पर रहीं।
जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में चरखारी के महेंद्र सिंह पहले कबरई के लक्ष्मीनायण दूसरे व चरखारी के योगेश तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ में महोबा की प्रियंका ने बाजी मारी। चरखारी की ललवी सिंह को दूसरा व कबरई की दामिनी सोनी को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक विधिनारायण, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मुइनुद्दीन, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी के अलावा जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।