फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Artists mesmerized the audience with their Diwari dance performances.

Mahoba News: दिवारी नृत्य की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने मोहा मन

Sun, 26 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 26 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Artists mesmerized the audience with their Diwari dance performances.
फोटो 25 एमएएचपी 08 परिचय-दिवारी नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
महोबा। दिवाली उत्सव को लेकर जगह-जगह बुंदेलखंड के प्रसिद्ध दिवारी नृत्य की धूम मची है। शनिवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दिवारी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छह से अधिक दिवारी नृत्य टीमों ने हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। दिवारी नृत्य की हैरतअंगेज प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

शहर के रामकथा मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न गांवों से आईं टीमों के कलाकारों ने हैरतअंगेज प्रस्तुतियां दीं। शहर के टिकरीपुरा की मुन्ना यादव एंड पार्टी के कलाकारों ने न सिर्फ ढोलक की था पर उछलते हुए नृत्य किया बल्कि दिवारी की शानदार प्रस्तुति दी। एक साथ छह-छह कलाकारों ने एक-दूसरे पर लाठियां भांजी लेकिन किसी को खरोंच भी नहीं आई। लल्ला यादव और पप्पू यादव एंड पार्टी के कलाकारों ने भी दिवारी नृत्य से सभी का मन मोह लिया। देर शाम तक चले दिवारी नृत्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भागीरथ नगायच ने दिवारी नृत्य टीमों के कलाकारों को पुरस्कृत किया।

फोटो 25 एमएएचपी 08 परिचय-दिवारी नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

फोटो 25 एमएएचपी 08 परिचय-दिवारी नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed