फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Artists celebrated Holi with peacock dance and flowers

Mahoba News: मयूर नृत्य व फूलों की होली से कलाकारों ने बांधा समां

Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Artists celebrated Holi with peacock dance and flowers
महोबा/कबरई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बृहस्पतिवार की रात पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने भक्तिगीतों की शानदार प्रस्तुति से अनोखी छटा बिखेरी। मयूर नृत्य व फूलों की होली से माहौल वृंदावनमय हो गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को भक्तिभाव में ओतप्रोत कर दिया। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली। रात 12 बजे विधि-विधान से हवन पूजन करते हुए कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर अपर एसपी सत्यम, सीओ रामप्रवेश राय के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबरई संवाद के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों व घरों में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। जगह-जगह मनमोहक झांकियां सजाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर में ऋषि महाकाल संगीत पार्टी कानपुर के कलाकारों ने भगवान के स्वरूप का सजीव चित्रण कर सभी का मन मोहा। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक अनंतराम शुक्ला, विष्णु नारायण, सत्य नारायण, राकेश पटेल, श्री गोविंद शुक्ला, बेटू महाराज समेत तमाम भक्त मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान गोवर्धन्नाथ का पंचामृत से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed