फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Arrived from Jaipur and Ayodhya to vote, returned disappointed

जयपुर और अयोध्या से पहुंचे मतदान करने, निराश होकर लौटे

Mon, 21 Feb 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Arrived from Jaipur and Ayodhya to vote, returned disappointed
कुलपहाड़ /श्रीनगर। विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई मतदाता सूची में दर्जनों मतदाताओं के नाम न होने से उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर निवासी अभिराम पाठक छतरपुर में रहते हैं। मतदान केंद्र पर वोट डालने आए लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने से उन्हें वापस जाना पड़ा। इसी प्रकार जयपुर से वोट डालने के लिए आए विजय कुमार विश्वकर्मा का नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं था। अयोध्या से आईं पुष्पा विश्वकर्मा का नाम भी मतदाता सूची में नहीं था उन्हें वोट डालने के लिए नहीं मिला। सिर्फ उनके पति विष्णु विश्वकर्मा ने मतदान किया। ऐसे दर्जनों मतदाता रहे जिनका नाम मतदाता सूची से गायब था। इससे उन्हें बगैर मतदान के ही जाना पड़ा।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के चलते कई लोग वोट डालने से वंचित रह गए। सुगिरा की बूथ संख्या 295 में मतदाता सूची में राजा भैया को मृत होने पर उनके साथ-साथ उनकी पत्नी पुष्पा का नाम भी काट दिया गया। इसी प्रकार कुसुम देवी मृत हुई जबकि उनके पति बृजकिशोर मिश्रा का नाम भी मतदाता सूची से काट दिया गया।
विज्ञापन

बीएलओ अश्विनी कुमार का कहना है कि उन्होंने जो मृतक सूची निर्वाचन कार्यालय में जमा कराई थी वह उनके पास है। लोगों के नाम मनमाने तरीके से निर्वाचन कार्यालय में काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed