फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Applications for admission to UG-PG colleges from 16th

Mahoba News: महाविद्यालयों में यूजी-पीजी में प्रवेश के आवेदन 16 से

Sat, 11 Apr 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to UG-PG colleges from 16th
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रवेश समिति की बैठक में समर्थ पोर्टल पर यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन 16 अप्रैल से फार्म भरे जाएंगे। तय हुआ कि इंटरमीडिएट बोर्ड या यूजी फाइनल के परिणाम के बिना भी छात्र-छात्राएं फाॅर्म भर सकेंगे। पहले प्रोविजनल प्रवेश होंगे और परिणाम आने के बाद फाइनल प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद के 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक में कई अहम फैसले हुए। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बीयू परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित 114 पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर शुरू होगी। आवेदन 16 अप्रैल से 15 मई तक भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब परिणाम के इंतजार में प्रवेश की प्रक्रिया को विलंबित नहीं किया जाएगा। तय किया गया है कि परिणाम आए बिना भी छात्र-छात्राएं प्रवेश फार्म भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 46 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विवि प्रवेश परीक्षा करवाता है जो सात जून को कराना तय हुआ है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जून तक जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद जारी मैरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। 26 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। 27 जुलाई से कक्षाओं में पठन-पाठन शुरू होगा।
विज्ञापन

--------
पहली बार बीएससी हर्बल साइंस में भी होंगे प्रवेश

महोबा। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि विवि के बायोमेडिकल साइंस विभाग में पहली बार बीएससी हर्बल साइंस का पाठ्यक्रम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इसमें 40 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसमें पारंपरिक औषधीय ज्ञान व आधुनिक विज्ञान पढ़ाया जाएगा। पौधों के औषधीय गुण, उनका उपयोग और हर्बल उत्पाद विकास पर अध्ययन कराया जाएगा। इससे विद्यार्थी फार्मास्युटिकल, कॉस्मेटिक उद्योगों के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed