फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Antibiotic and cold cough medicine samples filled

एंटी बॉयोटिक व कोल्ड कफ दवा के सैंपल भरे

Fri, 06 Aug 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Antibiotic and cold cough medicine samples filled
चंदन मेडिकल स्टोर पर जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर - फोटो : MAHOBA
महोबा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने एंटीबायोटिक व कोल्ड कफ टैबलेट के सैंपल भर कर जांच के लिए लैब भेज दिया है। कई स्टोर दवाओं की खरीद बिक्री का विवरण नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष चौबे ने बताया कि चंदन मेडिकल स्टोर, सत्कार मेडिकल स्टोर, अनुपम मेडिकल स्टोर, सेठ मेडिकल स्टोर, अपना मेडिकल स्टोर, जनता फार्मेसी में निरीक्षण किया। प्रकाश मेडिकल स्टोर में संक्रामक रोगों के लिए प्रयोग होने वाली दो एंटी बॉयोटिक औषधियों, सूर्यांश मेडिकल स्टोर श्रीनगर में एंटीबॉयोटिक का सैंपल लिया। दुकान पर दवाओं के बिल नहीं दिखा पाए वहीं एक्सपायरी दवाओं की रखरखाव की व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन

इसी तरह ओम मेडिकल स्टोर श्रीनगर में कफ एंड कोल्ड टैबलेट का सैंपल लिया गया। ग्राहकों को बिल नहीं दिए जा रहे हैं। एक्सपायरी दवाओं के लिए रख रखाव की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के मेडिकल स्टोरों पर नारकोटिक्स (एनडीपीएस) दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। मेडिकल स्टोर पर दवाओं के रखने के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। दवा बिक्री के बाहर के व पुराने पर्च दिखाए हैं।

इसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ने शहर की शिवशक्ति फार्मेसी, जैदका मेडिकल स्टोर, कपूर मेडिकल एवं जनरल हाल, बिलथ्रे डिस्ट्रीब्यूटर, रुसिया मेडिकल स्टोर, सांई मेडिकल स्टोर, एंजल फार्मा में जांच कर अपनी रिपोर्ट आयुक्त औषधि प्रशासन को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed