{"_id":"613657db8ebc3eb34c7e54e7","slug":"anger-among-villagers-due-to-police-functioning-mahoba-news-knp6505816103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत कुत्तों के मामले में पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत कुत्तों के मामले में पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में जहरीली रोटियां खाने से 20 कुत्तों के मरने के मामले में बिना पोस्टमार्टम के शव दफनाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
बसौरा गांव में दो दिन के अंदर 20 कुत्तों के मरने पर ग्राम प्रधान सुखनंदन व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने गांव पहुंचकर दोषियों का पता लगाने की बजाय कुत्तों के शवों को पशु चिकित्सा विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही दफना दिया था। जिससे मृत कुत्तों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
उधर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतन सिंह का कहना है कि मुख्य विकास अधिकारी के मौखिक आदेश पर पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीनगर वीर प्रताप व पशु चिकित्सा अधिकारी कबरई को गांव भेजा गया था। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली। टीम का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई रिपोर्ट न मिलने से जांच अटकी है। यदि पुलिस अग्रिम कार्रवाई करती है तो विसरा सुरक्षित कराकर जांच के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)