फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Anger among villagers due to police functioning

मृत कुत्तों के मामले में पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, आक्रोश

Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers due to police functioning
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में जहरीली रोटियां खाने से 20 कुत्तों के मरने के मामले में बिना पोस्टमार्टम के शव दफनाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बसौरा गांव में दो दिन के अंदर 20 कुत्तों के मरने पर ग्राम प्रधान सुखनंदन व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने गांव पहुंचकर दोषियों का पता लगाने की बजाय कुत्तों के शवों को पशु चिकित्सा विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही दफना दिया था। जिससे मृत कुत्तों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन

उधर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतन सिंह का कहना है कि मुख्य विकास अधिकारी के मौखिक आदेश पर पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीनगर वीर प्रताप व पशु चिकित्सा अधिकारी कबरई को गांव भेजा गया था। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली। टीम का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई रिपोर्ट न मिलने से जांच अटकी है। यदि पुलिस अग्रिम कार्रवाई करती है तो विसरा सुरक्षित कराकर जांच के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed