फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Andwara reached the semi-finals by defeating Jakha

जखा को हराकर अंडवारा टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Andwara reached the semi-finals by defeating Jakha
महोबा। विकासखंड पनवाड़ी के नटर्रा गांव में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। अंडवारा की टीम ने जखा को 20-10 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

नटर्रा गांव में आयोजित जय बजरंग कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश सचिव निर्दोष दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अंडवारा व जखा टीम के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमों ने 8-8 अंक अर्जित किए लेकिन दूसरे हाफ में अंडवारा टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक अंक हासिल किए। जिससे अंडवारा के 20 अंकों के सापेक्ष जखा की टीम 10 अंक ही अर्जित कर सकी। जिससे अंडवारा ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कबड्डी प्रतियोगिता में आयोजक ग्राम प्रधान रणविजय राजपूत, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार पांचाल, अवधेश कुमार राजपूत समेत तमाम दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed