फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   An FIR has been registered against the husband and 14 others for harassing a married woman.

Mahoba News: विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पति समेत 14 पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 12 Dec 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 12 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against the husband and 14 others for harassing a married woman.
महोबा। थाना अजनर के जैलवारा गांव में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते हुए मारपीट किए जाने के मामले में पति समेत 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जैलवारा निवासी सीमा ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 12 जून 2022 को हमीरपुर जिले के नौरंगा-मझगवां निवासी योगेश राजपूत के साथ हुई थी। लेकिन कुछ दिन बाद से ससुरालीजन चार पहिया गाड़ी और 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे पीटा। उसे आग से जलाकर मारने की कोशिश की। 25 सितंबर को दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन ससुरालीजन उसे नहीं ले गए। पीड़िता की तहरीर पर में पति योगेश, ससुर जवाहर, सास रामसखी, ननद शिवकुमारी, अंजना व वंदना समेत 14 रिश्तेदारों पर दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed