{"_id":"c65b536176c5b43dd3c2da9d4d4b31e5","slug":"ambulances-rushed-to-cut-lace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीता काटकर की एंबुलेंस रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीता काटकर की एंबुलेंस रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिलेवासियों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए तीन
विज्ञापन
एंबुलेंस की और सौगात मिल गई। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित एंबुलेंस को
जिला अस्पताल में सोमवार को डीएम, एसपी और सीएमओ ने फीता काटकर रवाना
किया।
जिला अस्पताल में सोमवार को डीएम वीरेश्वर सिंह, एसपी वजीह अहमद और सीएमओ एसके वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एंबुलेंस को जनहित सेवा के लिए रवाना किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जिले में जनता की स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 एंबुलेंस दस वाहन और 108 एंबुलेंस छह वाहन उपलब्ध थे। अब तीन नए 108 एंबुलेंस आ जाने से और सुविधा वृद्धि हो गई।
उन्होंने एंबुलेंस सेवा का लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को भरपूर मिलने की आशा व्यक्त की। कार्यक्रम दौरान सीएमएस उदयवीर सिंह, डा. डीके सुल्लेरे, डा. एके मिश्रा, राना बाबू, जयंत कुमार, नवीन सहित तमाम स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे।
एंबुलेंस की अतरिक्त वृद्धि से अब मरीजों को गैर जिले तक इलाज के लिए जाने की नि:शुल्क एंबुलेंस सुविधा मिलेगी। सरकारी अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर हुए मरीजों को पहले झांसी और कानपुर के अस्पताल तक के लिए एंबुलेंस की सुविधा रहेगी।
सीएमओ और सीएमएस की संतुति पर ही एंबुलेंस गैर जिले भेजी जाएगी। पहले एंबुलेंस की सुविधा जिले स्तर के अस्पतालों तक पहुंचाने की थी। प्राइवेट अस्पतालों, नर्सिंगहोम से रेफर मरीजों के लिए यह सुविधा नही दी जाएगी।