{"_id":"693f0aec900196178f03ef78","slug":"all-three-accused-of-arson-for-extortion-have-been-sent-to-jail-mahoba-news-c-225-1-mah1002-120619-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रंगदारी के लिए आगजनी करने के तीनों आरोपी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रंगदारी के लिए आगजनी करने के तीनों आरोपी गए जेल
Mon, 15 Dec 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई के ग्योड़ी गांव में चल रहे मेले में दुकानदारों के रंगदारी न देने पर दुकानों में पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
ग्योड़ी गांव में नौ दिसंबर से शुरू हुए पांच दिवसीय मेले में शुक्रवार की शाम दुकानदारों से रंगदारी मांगने के लिए कुछ युवक पहुंचे। कई दुकानदारों ने 500 व एक हजार रुपये रंगदारी दे दी लेकिन कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया। इससे नाराज दबंगों ने दुकानों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इससे पांच दुकानें जल गईं और दुकानदारों को हजारों का नुकसान हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष खन्ना अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार की रात आरोपी ग्योड़ी निवासी अंकित द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी व प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।