{"_id":"3eb4291afb88e25f3be75287121e9e9e","slug":"all-the-fire-station-black-out-in-52-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब स्टेशन में आग लगने से 52 गांव में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब स्टेशन में आग लगने से 52 गांव में ब्लैक आउट
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बिजली सब स्टेशन में आग लग जाने से 52 गांवाें की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे लोगाें को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सब स्टेशन में आग लगते ही ड्यूटी पर तैनात गार्ड लाइट बंद करके भाग निकले। बाद में ग्रामीणाें की मदद से बालू, धूल और पानी डालकर आग पर काबू किया गया।
मंगलवार की रात करीब 12 बजे बिजली सब स्टेशन में अचानक आग लग जाने से मशीनें जल गईं। आग की लपटें देख ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने लाइट बंद कर दी और बाहर चीखते चिल्लाते हुए भाग निकले। बिजली सब स्टेशन में आग लगने की खबर फैलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए और आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन कस्बे समेत 52 गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए टीम लगा दी है। लेकिन रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
सब स्टेशन की मशीनें फुंक जाने से कस्बा खरेला, काकुन, बसौठ, रिवई, कीरतपुरा, सिजौरा, बैहारी, पाठा, कमलखेड़ा, चंदौली, जरौली, अनघौरा, बल्लांय सहित 52 गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली न आने से ग्रामीणों को गर्मी में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मशीनें जल जाने से महकमे को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि विभाग ने मशीनें दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
गांवाें में पेयजल आपूर्ति ठप
कस्बा खरेला के बिजली सब स्टेशन की मशीनें फुंक जाने से खरेला, रिवई और बसौठ सहित तीनों फीडरों ने काम करना बंद कर दिया है। जिससे दो दिनों से कस्बे और गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पानी को लेकर हा-हाकार मचा हुआ है। जससे ग्रामीणाें को पानी केे लिए हैंडपंपों और कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है।
बिजली सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण अचानक आग लग गई थी। जिससे मशीनें जल गईं और तमाम गांवाें की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली व्यवस्था 24 घंटे में चालू करा दी जाएगी। इसके लिए युद्धस्तर पर काम कराया जा रहा है।
- प्रवीण यादव, अवर अभियंता बिजली विभाग।