फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   alipura team win

क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीपुरा ने झांसी को 22 रनों से हराया

Sun, 19 Jan 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
alipura team win
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा में चल रहे चैंपियन क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे दिन अलीपुरा और झांसी की टीम के बीच मैच खेला गया। अलीपुरा टीम ने झांसी को 22 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

चैंपियन क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने सभी विकेट खोकर 90 रन बनाए। अलीपुरा की ओर से मोहम्मद शानू ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और दस रन के अंतराल में टीम ने छह विकेट खो दिए। इसके बाद सातवें विकेट के लिए राहुल और संजय ने 55 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया(
विज्ञापन

दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही पूरी टीम 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अलीपुरा ने 22 रनों से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत संजय विक्रम सिंह परिहार ने अलीपुरा टीम के खिलाड़ी शानू को मैन ऑफ द मैच का खिताब सौंपा। इस मौके पर अजय राज राजपूत, मलखान सिंह, अरुण पाठक, विनोद पाठक, सुनील नायक, अमित द्विवेदी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर ने जीता फाइनल मुकाबला : श्रीनगर। विकासखंड कबरई के ग्राम फुटेरा में बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें श्रीनगर ने फुटेरा को 32 रनों से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीनगर टीम ने 20 ओवर में 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फुटेरा की टीम 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिससे श्रीनगर की टीम 32 रनों से जीत गई। विजेता टीम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्राण सिंह यादव ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed