फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ala singing chaupalas halted in every village due to Corona in mahoba

कोरोना के चलते गांव-गांव में थम गईं आल्हा गायन की चौपालें

Sun, 02 Aug 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ala singing chaupalas halted in every village due to Corona in mahoba
महोबा। सावन माह में गांव-गांव में सजने वाली आल्हा गायन की चौपालें इस बार कोरोना महामारी के चलते थम गईं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही रिमझिम बारिश के बीच आल्हा गायन की गाथाएं सुनाई देतीं थीं, लेकिन कोरोना के चलते आल्हा गायन की तान भी गुम हो गई है।
विज्ञापन

बुुंदेलखंड में आल्हा-ऊदल की याद में हर साल भादौ मास में कजली मेले का आयोजन होता था। ऐतिहासिक कजली मेला को देखने के लिए गांव में हर घर में मेहमानों की आवाजाही शुरू हो जाती थी। इससे गांवों में कई दिन तक खासी चहल-पहल रहती थी। चौपालों पर होने वाले आल्हा गायन के कार्यक्रम में लोग आल्हा-ऊदल की वीरता का बखान सुनकर लुत्फ उठाते थे।
विज्ञापन

इस साल कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्रामीणांचलों में भी आल्हा गायन की चौपालें नहीं सज रहीं हैं और न ही बड़े लड़इयै महुबे वाले जिनसे हार गई तलवार, एक को मारे द्वि मर जावै तीसरा खौफ खाए मर जाए जैसी आल्हा गायकी की गूंज भी नहीं सुनाई दे रही है। रिमझिम बारिश तो हो रही है, लेेकिन सावन की फुहारों के बीच होने वाला आल्हा गायन नहीं सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed