{"_id":"69839c1a9258af7cdb05d725","slug":"ajay-became-the-winner-in-the-badminton-senior-category-mahoba-news-c-12-1-knp1061-1416675-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बैडमिंटन सीनियर वर्ग में अजय बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बैडमिंटन सीनियर वर्ग में अजय बने विजेता
Thu, 05 Feb 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। पीएमश्री राजकीय गंगा सिंह इंटर कालेज में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, कॅरिअर गाइडेंस मेला, पुरातन छात्र और अध्यापकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। बैडमिंटन सीनियर वर्ग में अजय कुमार विजेता बने।
मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उमाशंकर त्रिपाठी ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। बैडमिंटन जूनियर वर्ग में हिमांशु जीते। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रमोद विजेता बने। पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में संतोष कुमार पहले स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में रामजी अव्वल रहे। इसके अलावा कबड्डी, वॉलीबाॅल, कुर्सी दौड़, रस्साकसी आदि प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश खरे, डाॅ. उमाशंकर व पूर्व अध्यापकों को सम्मानित किया। इस मौके पर जीआईसी कुरारा के प्रवक्ता शमशेर सिंह, राजकीय गंगा सिंह इंटर कालेज के प्रवक्ता नफीस अहमद, सुशील कुमार, शेख बफाती, संदीप गोस्वामी, ताजउद्दीन, सुनील कुमार, बादल कुमार आदि मौजूद रहे।