फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   After a dispute with his son, the driver committed suicide by hanging himself

Mahoba News: बेटे से विवाद के बाद चालक ने फंदा लगा दी जान

Sun, 23 Mar 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his son, the driver committed suicide by hanging himself
महोबा। शहर कोतवाली के आफीसर्स काॅलोनी में रहने वाले डीएम की स्कॉट गाड़ी के चालक ने बेटे से हुए विवाद से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आफीसर्स काॅलोनी निवासी हीरालाल उर्फ बबलू (55) जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में चालक के पद पर तैनात था और डीएम की स्कॉट की गाड़ी चलाता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। शनिवार की दोपहर वह ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास में था। तभी बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने के बाद उसका बेटा नाराज होकर घर से चला गया। तब हीरालाल ने आवास के अंदर पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद बेटा घर पहुंचा तो पिता को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि पिता व पुत्र में विवाद की जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed