{"_id":"61705e18694218360c618f0a","slug":"advocate-abstaining-from-judicial-work-in-protest-against-the-murder-mahoba-news-knp659391474","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता 16-25-59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता 16-25-59
विज्ञापन
चरखारी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/कुलपहाड़/चरखारी। शाहजहांपुर कोर्ट परिसर में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह हत्या के विरोध में बुधवार को तीनों तहसील में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। जिलाधिकारी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
जिला अधिवक्ता समिति महोबा के अध्यक्ष भारत विशाल शुक्ला व महामंत्री कोमल सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा एक्ट की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष राकेश अवस्थी, प्रदीप यादव, मनोज कुमार, विनय राजपूत, वीरेंद्र कुमार मांझी आदि मौजूद रहे।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार तहसील अधिवक्ता संघ कुलपहाड़ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश खरे व महामंत्री रविंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की। साथ ही मृतक अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता व परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। चरखारी संवाद के अनुसार बार एसोसिएशन चरखारी के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह राजपूत व महामंत्री अखंड भारत मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की।