{"_id":"6685c270e2fbd256450290ca","slug":"administrators-embezzled-rs-389-crore-in-20-days-investigation-underway-now-mahoba-news-c-223-1-sknp1030-112825-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: प्रशासकों ने 20 दिन में ठिकाने लगाया 3.89 करोड, अब हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: प्रशासकों ने 20 दिन में ठिकाने लगाया 3.89 करोड, अब हो रही जांच
विज्ञापन
हमीरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नियुक्त किए गए प्रशासकों की ओर से ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की जांच के आदेश शासन ने दिए हैं। इसमें जिले की 330 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें तैनात प्रशासकों ने मात्र 20 दिन में केंद्रीय व राज्य वित्त का 3.89 करोड़ रुपये का बजट विकास कार्यों में खर्च किया था। चंद दिनों में खर्च हुई इतनी बड़ी राशि का शासन ने तीन साल बाद जांच के आदेश दिए हैं। जिले में जांच डीपीआरओ को सौंपी गई है।
दिसंबर 2020 में प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। जिसके बाद सभी ब्लॉक के एडीओ को प्रशासक नियुक्ति कर ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मई 2021 से पहले ही चुनाव हो गए और पंचायतों में प्रधान चुन लिए गए। इसी बीच शपथ ग्रहण होने से पूर्व ही जिले के 330 ग्राम पंचायतों के खातों से प्रशासकों ने तीन करोड़ 89 लाख 55 हजार 688 रुपये की धनराशि का भुगतान कर दिया था। जिसे गांवों में विकास कार्य पर खर्च होना दिखाया गया था।
इतनी बड़ी धनराशि प्रशासकों ने पांच मई से 25 मई 2021 के बीच खर्च दिखाते हुए निकाले गए। धनराशि मात्र 20 दिन में ग्राम पंचायतों के खातों से निकाले जाने में आशंका जताई गई। जिसकी शिकायतें शासन के पास पहुंचने से अब इस मामले के जांच के आदेश पंचायतीराज निदेशक अटल कुमार ने सभी जिलों के डीएम को दिए हैं। जिसमें डीएम ने डीपीआरओ को जांच सौंपी है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उस समय निकाली गई राशि से जिन कार्यों को कराया जाना दिखाया गया है। उसकी जांच कराकर रिपोर्ट पंचायती राज निदेशालय को भेजी जाए। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किस ब्लॉक को कितनी मिली धनराशि
ब्लॉक कुरारा को केंद्रीय वित्त का 11 पंचायतों को 11,74,094 लाख, राज्य वित्त का 19 ग्राम पंचायतों को 10,19,320 लाख, गोहांड ब्लॉक के 18 पंचायतों को केंद्रीय वित्त का 27,14,634 लाख व राज्य वित्त के तहत 46 पंचायतों को 40,79,552 लाख की धनराशि भेजी गई थी। इसी प्रकार मौदहा को केंद्रीय वित्त के तहत 20 पंचायतों को 44,58,500 लाख व राज्य वित्त का 40 पंचायतों को 32,75,356 लाख मिले थे। मुस्करा की 11 पंचायतों को केंद्रीय वित्त का 27,82,330 लाख व राज्य वित्त का 22 पंचायतों को 22,02,148 लाख मिला। राठ की 17 पंचायतों को केंद्रीय वित्त का 11,74,449 लाख व राज्य वित्त का 28 पंचायतों को 15,84,472 लाख मिला। सरीला की 19 पंचायतों को केंद्रीय वित्त का 37,38,618 लाख व राज्य वित्त का 45 पंचायतों को 25,23,898 लाख दिया गया। जबकि सुमेरपुर की 20 पंचायतों को केंद्रीय वित्त का 37,45,768 लाख व राज्य वित्त का 38 पंचायतों को 44,82,549 लाख की धनराशि दी गई थी।
शासन से मामले की जांच कराए जाने के निर्देश मिले हैँ। कहा कि जिसके लिए जिले की सभी 330 ग्राम पंचायतों की जांच कराई जा रही है। जिसके लिए टीमें बनाई गई हैं। कहा कि मामले की जांच कराकर जल्द ही रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी।-
जीतेंद्र मिश्रा, डीपीआरओ