फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Administration alert, distributed masks in view of corona virus

कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रशासन सतर्क, बांटे मास्क

Tue, 17 Mar 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Administration alert, distributed masks in view of corona virus
महोबा। कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इतना ही नहीं विद्या भारती से संबद्ध जिले के संचालित हो रहे विद्यालय भी अब दो अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। साथ ही गृह परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। हाईकोट के निर्देश पर कचहरी में भीड़-भाड़ न जुटे इस वजह से महत्वपूर्ण मुकदमों की ही 21 मार्च अब सुनवाई होगी। वादकारियों को भी बिना कचहरी आए तारीख मिलती रहेगी। उधर प्रेस क्लब ने भी कोरोना वायरस से लोगों के बचाव के लिए मॉस्क वितरित किए।
विज्ञापन

कोरोना के डर से सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ को एकत्र न होने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब वादकारी भी न्यायालय नहीं जाएंगे। विद्या भारती से संबद्ध शिशु शिक्षा निकेतन हाईस्कूल अब दो अप्रैल तक बंद रहेगा। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दी है। उधर, तहसील परिसर में प्रेस क्लब द्वारा मास्क वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित हॉकरों और अन्य लोगों को मास्क वितरित किए। इस मौके पर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि हर इंसान को दिन में कई बार साबुन से हाथ धोना जरूरी है। उन्होंने बचाव पर जोर दिया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय मिश्रा, अमित श्रोतीय, फईमुद्दीन, एके त्रिपाठी, अशोक वाजपेयी, अनुज शर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed