फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ADM ordered to demolish illegal encroachment

एडीएम ने अवैध अतिक्रमण को नापकर ढहाने के दिए आदेश

Mon, 10 Feb 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
ADM ordered to demolish illegal encroachment
खरेला (महोबा)। अपर जिलाधिकारी पूनम निगम ने कस्बे का निरीक्षण कर नगर पंचायत खरेला में आरक्षित जमीनों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान तालाब, खलिहान, श्मशान घाट के साथ-साथ खेल मैदान में अतिक्रमण मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत खरेला पहुंचीं अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चरखारी राजेश यादव, ईओ केके सोनकर और राजस्व टीम के साथ अवैध अतिक्रमण की हकीकत देखी। आरिक्षत तालाबों, श्मशान घाट, खेल मैदान व खलिहानों को कब्जा मुक्त कर अचल संपत्ति को कब्जे में लेने की हिदायत नगर पंचायत प्रशासन को दी। एडीएम ने राजस्व टीम व नगर पंचायत को संयुक्त रूप से पंचायत परिक्षेत्र की आरक्षित जमीन को नापकर चिह्नित करके हर हाल में बोर्ड लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

एडीएम ने नगर के अभिलेखों में दर्ज 22 तालाबों की जमीन को प्राथमिकता से चिह्नित करने को कहा। केपीआई कॉलेज के प्रबंधक राधेलाल गुप्ता, सदस्य कमेटी शशांक गुप्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नाप करके चिह्नित करने पर जोर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सिंह की मांग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को हस्तांतरण करवाकर जल्द ही संचालन कराने का एडीएम ने आश्वासन दिया। इस मौके पर हलका लेखपाल इंद्रपाल, अमित कुमार, लिपिक महेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed