{"_id":"5f65a95be7ed568ae4ddb97e03a537f9","slug":"add-to-mainstream-education-for-children-with-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बेहतर तालीम देकर मुख्य धारा से जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बेहतर तालीम देकर मुख्य धारा से जोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मदरसाें में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठियाें में वक्ताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चाें की बेहतर शिक्षा और परवरिश पर जोर दिया।साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय से आगे आकर मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मदरसा दारुल उलूम समदिया मकनियापुरा में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कहा कि अल्पसंख्यकाें को अपने बच्चाें को बेहतर शिक्षा दिलानी चाहिए, जिससे वे आगे चलकर माता- पिता और समाज का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
साथ ही देश के विकास में अहम योगदान देकर भागीदार बनें। उन्हाेंने कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यकाें के हितों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लोगों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विशिष्टि अतिथि राम स्वरूप यादव ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चे कल का भविष्य हैं।
बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करना चाहिए, जिससे वे देश की तरक्की में अहम भूमिका निभा सकें। इस दौरान प्रधानाध्यापक मोहम्मद नौशाद रजा ने मदरसे के बच्चाें को टाफियां वितरित कीं।
इस मौके पर मोहम्मद यासीन कुरैशी, मुजीबुर्रहमान खां, ताज अली, उमर अफजाल, शहाबुद्दीन, मोहम्मद नफीस, वकार अली, रियाजउद्दीन, मोहम्मद अख्लाक, सुहेल अली आदि मौजूद रहे।
कुलपहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक, मदरसा जीबी इस्लामिया में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यकाें को भी समाज में मुख्य धारा से जुड़ने के लिए आगे आना होगा, तभी उनका विकास संभव है।
उन्हाेंने छात्राें को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाआें की जानकारी दी। इस मौके पर कलीमुर्रहमान, हाफिज हसन साहब, हाफिज हमीद, आराधना, केके यादव आदि मौजूद रहे।