{"_id":"69c82061e0ce8ce9050c8f63","slug":"action-will-be-taken-against-doctors-who-prescribe-outside-medicines-to-patients-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123763-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
Sun, 29 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। सीएमएस और सभी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर की दवाई न लिखी जाए। बाहर की दवाई लिखी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीएम ने गर्भवती महिला पंजीकरण व जननी सुरक्षा योजना, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, एंबुलेंस सेवा, मातृत्व मृत्यु और टीकाकरण आदि की समीक्षा की। उन्होंने जनपद के 102, 108 व एएलएस एंबुलेंस के मैनेजर को निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में किसी मरीज को लाने ले जाने में विलंब न हो। निर्देश दिए गए कि स्टेट रैंक से जनपद की रैंक कम नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं की सब तक पहुंच सुनिश्चित कराएं। जननी सुरक्षा योजना का भुगतान शत-प्रतिशत लाभार्थियों को सुनिश्चित होना चाहिए। मरीज का यथासंभव इलाज अपनी इकाई पर करें, यदि उस विधा का डॉक्टर उपलब्ध न हो तो मरीज की स्थिति का आंकलन करने के बाद ही मरीज को रेफर करें। कम दवाओं की उपलब्धता पर डीएम ने निर्देश दिए कि स्थानीय खरीद के माध्यम से शत-प्रतिशत दवा की उपलब्धता अस्पताल में सुनिश्चित कराई जाए। बैठक में सीडीओ बलराम कुमार, सीएमओ डॉ. आशाराम, सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. वीके चौहान आदि मौजूद रहे।