फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   action

महिला को थप्पड़ जड़ने पर दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
action
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर के गोंदी चौराहे पर दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस से एक युवक की मां भिड़ गई और बेटे को कोतवाली ले जाने का विरोध करने लगी। काफी समझाने के बाद भी महिला के न मानने पर दरोगा ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला को थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को दो युवकों का गोंदी चौराहे पर झगड़ा होने लगा। दोनों में जमकर मारपीट चल रही थी। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलती ही कोतवाली कुलपहाड़ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बृृजबिहारी तिवारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और झगड़ा कर रहे दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली लाने लगे। इसी बीच एक युवक की मां गायत्री पुलिस से भिड़ गई और एसआई से युवक को छुड़ाने लगी। जिससे महिला और एसआई में कहासुनी होने लगी। महिला बेटे को थाने ले जाने का विरोध कर रही थी। दरोगा ने महिला को काफी समझाया-बुझाया लेकिन उसने एक नहीं मानी और बेटे को अपनी तरफ खींचने लगी।
विज्ञापन

आधा घंटे तक खींचातान के बाद भी महिला के न मानने पर दरोगा ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने थप्पड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने एसआई को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed