फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Accused of negligence in treatment on young man's death

युवक की मौत पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 16 Mar 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of negligence in treatment on young man's death
महोबा। जिला अस्पताल में भर्ती एक युवक की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज व सुविधाएं देने में लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तमराई बाजार निवासी जावेद (30) पुत्र हनीफ को फेफड़ों में दिक्कत होने पर परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई और आक्सीजन व अन्य सुविधाएं मांगने पर बाहर ले जाने की बात कही गई। जिससे उन्हें मजबूरी में बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर लाने की व्यवस्था करनी पड़ी। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए। उधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। जरूरत के हिसाब से मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed