फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accident,maut,beta

बाइक सवार मां-बेटे को क्रूजर ने मारी टक्कर, बेटे की मौत

Tue, 12 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
accident,maut,beta
पनवाड़ी (महोबा )। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मां को झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मां-बेटे फसल की थ्रेसिंग कराने जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे, इसके चलते उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
कस्बा कुलपहाड़ के गोविंदनगर निवासी जयहिंद राजपूत (30) सोमवार की शाम बाइक से अपनी मां रामसखी (50) के साथ रिश्तेदारी में फसल की थ्रेसिंग कराने गुगौरा गांव जा रहा था।
तभी महुआ मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रूजर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पनवाड़ी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने जयहिंद को मृत घोषित किया और रामसखी की हालत गंभीर देख उन्हें झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के मौसा शिवराम ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ही चालक कार समेत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed