{"_id":"60046cf88ebc3e2e6e5ef914","slug":"accident-mahoba-news-knp606544393","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से विद्युत पोल गिरा, ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से विद्युत पोल गिरा, ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद हाईवे पर जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा कबरई के बांदा तिराहे के समीप तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से विद्युत पोल टूटकर गिर गया। पोल की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कबरई से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जुटी लोगों की भीड़ ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
कस्बा कबरई के किदवई नगर निवासी संतराम साहू (55) पुत्र घनश्याम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे संतराम सब्जी खरीदने के लिए बांदा चौराहा स्थित दुकान पर गए थे। तभी बांदा की ओर से आ रहे डंपर ने सड़क के बीचों बीच लगे विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल टूटकर सब्जी की दुकान पर खड़े संतराम व पहरा गांव निवासी छुट्टू (50) पुत्र दुर्गा के ऊपर गिर गया। इससे दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया। जहां संतराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि छुट्टू की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बांदा की ओर से आ रहे डंपर का ट्राला खुला था, जिसमें बिजली लाइन के तार फंस गए और विद्युत पोल टूटकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। घटना से मृतक की दो बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा
बांदा चौराहे पर हुए हादसे के पीछे विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। एक वर्ष पहले कस्बा कबरई से निकले हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य कराया गया था। तब सड़क के बीचों बीच लगे विद्युत पोल से लाइन अलग कर सड़क किनारे पोल लगाकर नई लाइन खींच दी गई थी, लेकिन पुराने पोल एक वर्ष बाद भी नहीं हटाए गए। इससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पोल हटाने की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। विद्युत विभाग के अवर अभियंता रमेश चंद्र का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने चार्ज लिया है। पोल क्यों नहीं हटाए गए इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।