फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accident,death,police,truck,brother

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, युवक की दबकर मौत

Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident,death,police,truck,brother
महोबा/कबरई। सुरहा-कबरई मार्ग में भवन निर्माण सामग्री से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में युवक की दबकर मौत हो गई। जबकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चचेरे भाइयों समेत सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना कबरई के सुरहा निवासी रामविशाल श्रीवास गांव में ही भवन का निर्माण करा रहा था। गुरुवार की शाम उनका पुत्र कमलेश श्रीवास (23) किराए का ट्रैक्टर लेकर सरिया-सीमेंट लेने कबरई आया था। भवन निर्माण सामग्री लादकर देर शाम वापस लौटते समय मगरिया पुल के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे कमलेश की दबकर मौत हो गई जबकि चालक विक्रम ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दब शव को बाहर निकाला। घटना से मृतक की बहन कल्पना व छोटे भाई उमेश के अलावा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी तुलाराम (28) चचेरे भाई पुष्पेंद्र (23) के साथ बाइक से खेत जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक पुलिया से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। इसी तरह जुझार निवासी बाबूराम (25), रमपुराकदीम चरखारी निवासी मोहनलाल (45), बरातपहाड़ी निवासी आशीष (06), दिसरापुर निवासी लालसिंह (45) व गौरीहार छतरपुर निवासी लक्ष्मी (07) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed