{"_id":"61c4bd858c81d44e56204350","slug":"accidant-mahoba-news-knp6713111184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/अजनर। मवइया-अजनर मार्ग पर बुधवार की रात बाइक खराब होने पर पति के साथ पैदल जा रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत तीन लोग घायल हो गए।
अजनर थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी लखन दिल्ली में रहकर मजदूरी है। पत्नी संगीता (26) के बीमार होने पर वह एक सप्ताह पहले घर आया था। बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे पत्नी को डॉक्टर को दिखाकर बाइक से घर लौटते समय मवइया तिराहे के पास बाइक खराब होने से दंपती पैदल जा रहे थे, तभी अजनर की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, अन्य सड़क हादसों में बम्हौरीकलां निवासी धनीराम (40), बजरिया निवासी रोशनी (20) व समदनगर निवासी इश्तियाक खान (28) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।