{"_id":"6064abb28ebc3edb537304df","slug":"accidant-mahoba-news-knp62078490","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर बाइक नहर में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर बाइक नहर में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। कस्बा चरखारी के पास अनियंत्रित बाइक अर्जुन सहायक परियोजना नहर में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, अन्य सड़क हादसों में 14 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी गजराज रापजूत का पुत्र भूपेंद्र (32) मंगलवार की रात लगभग आठ बजे बाइक से भाई दूज पर टीका कराने बहन के यहां बिलवई गांव जा रहा था। कस्बा चरखारी के पास अर्जुन सहायक परियोजना की बड़ी नहर की मिट्टी के ढेर पर बाइक चढ़ गई और अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। भूपेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल को सीएचसी चरखारी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, कस्बा श्रीनगर निवासी शोभित अपने दोस्त अमित के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। छतरपुर मार्ग पर बाइक असंतुलित होकर फिसलने से दोनों गिरकर घायल हो गए। इसी तरह अजनर निवासी दीपक व रमेश, सूपा निवासी विकास, बंधानवार्ड निवासी संतोष, महाराजपुर निवासी मंजू, मिलकीपुरा निवासी लक्ष्मी अनुरागी, नरेड़ी निवासी पन्नालाल, भटीपुरा निवासी नीरज, माथुरनपुरा निवासी अनुराधा, कुलपहाड़ निवासी हल्के सिंह, कबरई निवासी उर्मिला और कुड़ार निवासी विश्वनाथ अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए।