फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत

Sun, 28 Mar 2021 08:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
accidant
महोबा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। चरखारी मार्ग पर ऑटो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, चचेरा भाई घायल हो गया। उधर, छिकहरा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर निवासी सफाई कर्मचारी राजू का पुत्र जीतेंद्र (25) रविवार को चचेरे भाई रोहन (18) के साथ चरखारी जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे ऑटो से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जीतेंद्र को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते मेें उसकी मौत हो गई। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना महोबा-छिकहरा मार्ग पर हुई। छिकहरा गांव निवासी किसान वेदनारायण (30) ट्रैक्टर से महोबा आया था। लौटते समय छिकहरा गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और किसान की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed