{"_id":"57ceff204f1c1b305e3180ae","slug":"abvp-activists-sparked-by-the-closure-of-ma-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए की कक्षाएं बंद होने से भड़के एवीबीपी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए की कक्षाएं बंद होने से भड़के एवीबीपी कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते एवीबीपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक मात्र राजकीय महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं शुरू न किए जाने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भड़क उठे। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील में हंगामा काटते हुए बुंदेलखंड विश्व विद्यालय झांसी के कुलपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में एमए की कक्षाएं शुरू कराए जाने की मांग की है। अखिल भारतीय
विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक संजयप्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने डीएम वीरेश्वर सिंह को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि शहर के एक मात्र वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में इस सत्र से एमए की कक्षाओं में प्रवेश बंद कर दिया गया है। जिससे बीए की शिक्षा पूरी कर चुके छात्रों को एमए की पढ़ाई के लिए दिक्कत हो रही है। इसमें नगर महामंत्री भरत कुशवाहा, बाबूलाल, हिमांशु, प्रशांत कुमार, अस्वनी पाठक, पुष्पेंद्र राजपूत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।