फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ABVP activists angered by paper leaked out on the street

पेपर लीक होने से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

Sun, 05 Apr 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Sun, 05 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
ABVP activists angered by paper leaked out on the street
लखनऊ के परीक्षा केंद्र पर पीसीएस 2015 की प्री परीक्षा का पेपर लीक होने व धांधली के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताआें ने शहर के आल्हा चौक में सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही यूपीपीएससी के अध्यक्ष को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पीसीएस 2015 की परीक्षा का पर्चा लीक हो जाने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताआें में खासा आक्रोश है। रविवार को एबीवीपी के जिला प्रमुख राजू गुप्ता के नेतृत्व में एक दर्जन कार्यकर्ता आल्हा चौक पहुंचे और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि साल भर तैयारी करने के बाद पीसीएस प्री परीक्षा का पर्चा लीक हो जाने से छात्र-छात्राआें को उनकी मेहनत का सही परिणाम नहीं मिल पा रहा है। जिससे अब उन्हें पुन: परीक्षा देनी पड़ेगी। यह लापरवाही क्षमा योग्य नहीं है। इसलिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। इस मौके पर आगरा में गिरफ्तार किए गए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को  जेल से शीघ्र छोड़ने की मांग की गई। इस मौके पर जिला सह संयोजक आकाश कुशवाहा, नगर मंत्री देवेंद्र राजपूत, नगर अध्यक्ष जेके शिवहरे, नगर सहमंत्री प्रदीप, चंद्रशेखर, बाबूलाल , चंद्रपाल साहू, अविनाश अनुरागी, मनोज अनुरागी, प्रशांत त्रिपाठी, संतोष साहू, योगेंद्र राणा, ब्रजेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed