फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Abhyudaya will improve the career of competitive students: MLC

अभ्युदय योजना प्रतियोगी छात्रों के लिए मील का पत्थर होगी साबित- एमएलसी

Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya will improve the career of competitive students: MLC
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ हो गया। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, सदर विधायक राकेश गोस्वामी व डीएम मनोज कुमार ने स्मार्ट क्लास में फीता काटकर कक्षाओं का संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन

शुभारंभ के मौके पर एमएलसी ने कहा कि महोबा जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना मील का पत्थर साबित होगी। सदर विधायक ने कहा कि कोचिंग से टिप्स लेकर छात्र-छात्राएं अपना कॅरियर बनाएं। डीएम ने सिविल सर्विसेज की तैयारी के टिप्स बताएं। कहा कि वह स्वयं समय-समय पर आकर छात्र-छात्राओं को जरूरी सलाह देंगे। उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए पाठ्यक्रम के अनुसार व अपनी रुचि के विषय लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि निशुल्क कोचिंग में सिविल सर्विसेज, पीसीएस, एनडीए, जेईई, नीट आदि की तैयारी कराई जाएगी। इस मौके पर एडीएम रामसुरेश वर्मा, जुबेर अहमद, एसडीएम श्वेता पांडे, अरुण दीक्षित, समाज कल्याण अधिकारी सविता देवी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल, जिला दिव्यांग अधिकारी हर्षवर्धन नायक, बीडीओ सौम्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed