{"_id":"60a40b6e8ebc3e86fe1818c6","slug":"ab-84-din-baad-lagegi-koviseld-mahoba-news-knp6291524100","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 दिन बाद लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 दिन बाद लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
विज्ञापन
महोबा। केंद्र सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज के बीच के अंतर को बढ़ा दिया है। पहले करीब 45 दिन बाद दूसरी वैक्सीन लेने की सलाह दी गई थी जिसे बढ़ाकर अब 84 दिन कर दिया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जीआर रत्मेले ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मिले निर्देशों के अनुसार कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज में 84 दिन का अंतर अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है जबकि 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थी निर्धारित केंद्र पर बिना पूर्व पंजीकरण के टीका लगवा रहे हैं।
यूएनडीपी से वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर (वीसीसीएम) संदीप पराशर ने बताया कि जनपद में अब तक एक लाख से ज्यादा लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। इसमें 84 हजार 832 ने पहली व 16621 ने दूसरी डोज लगवाई है। जबकि लगभग 74 हजार लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगनी है।